गोरखपुर, फरवरी 5 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगिना चौराहे पर गुरुवार तड़के एक अनियंत्रित पिकअप हाइवे किनारे बनी गुमटी में घुस गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के दरभंगा जिले के हनुमान नगर निवासी 30 वर्षीय सदानंद राय पिकअप वाहन से नोएडा से घरेलू सामान लेकर मधुबनी जिले के कमतौल गांव जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब वह जिगिना चौराहे पर पहुंचे, तभी नींद की झपकी आ जाने से वाहन से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि गुमटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सदानंद राय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में प्र...