चंदौली, फरवरी 26 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ चकिया मार्ग पर गुरुवार को कर्मा बांध गांव के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिसमें चालक और उसमें बैठी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। चालक वाहन में चार लोगों को बैठाकर सोनभद्र के बार्डर पर टमाटर लोड करने का जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण कर्माबांध गांव के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। सूचना पाकर नौगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कोई दुर्घटना नहीं होने पर पुलिस हिदायत देकर चली आई।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...