लखीमपुरखीरी, मई 5 -- लखीमपुर। पलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बसही संपूर्णा नगर से पलिया की ओर आ रही एक अनियंत्रित निजी बस सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। इस टक्कर में बस में सवार 36 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा पलिया-संपूर्णा नगर रोड पर पलिया कस्बे के बाहरी इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सड़क से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसा...