उरई, अप्रैल 18 -- कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के मदनेपुर के पास शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार कार अज्ञात कारणों से अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।कार जालौन से कुठौंद की ओर आ रही थी। कार को अंकुर चतुर्वेदी चला रहे थे जो अपने किसी निजी कार्य से जालौन गए हुए थे और वापस अपने घर कस्बा कुठौंद लौट रहे थे। जैसे ही वाहन मदनेपुर के पास पहुंचा, अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन से चार बार पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को कार से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.