औरैया, जुलाई 12 -- एरवाकटरा, संवाददाता। उमरैन स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पुल के पास रविवार को अनियंत्रित डीसीएम पलटने से सड़क किनारे खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को क्रेन से हटवाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...