अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराया,गोवंश की मौत
कानपुर, मई 18 -- मंगलपुर,संवाददाता। मंगलपुर कस्बे में सोमवार की सुबह झींझक की तरफ से सिकंदरा जा रहे एक डंपर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया,इससे एक गोवंश की भी मौत होने के साथ एक बिजली का पोल भी टूट गया। टक्कर से डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया,इसमें चालक फंस गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से चालक को निकाल कर हवासपुर सीएचसी पहुंचाया। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर नो एंट्री लगी हुई है, जिसमें सुबह के समय झींझक की तरफ से सिकंदरा जाने वाले डंपर जल्दी पहुंचने के चक्कर बहुत तेजी से चलते हैं। सोमवार की सुबह एक डंपर झींझक की तरफ से सिकंदरा जा रहा था। मंगलपुर धर्मकांटे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गया। इसी दौरान एक गोवंश की मृत्यु हो गई। वहीं बिजली का खंभा भी टूट गया। डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक अंदर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.