रामपुर, मई 12 -- गांव बंगाली कॉलोनी मानपुर ओझा में सोमवार सुबह मिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार गिरने के साथ ही छत भी भरभराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि परिवार के पांचों सदस्य सुरक्षित बच गए। पीड़ितों ने मुआवजा दिलाने के साथ ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की है। बंगाली कालोनी मानपुर ओझा गांव में हादसा सोमवार की तड़के चार बजे हुआ। गांव निवासी रमेश सिंह अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच अचानक हुए जोरदार धमाके और धूल के गुबार के साथ एक अनियंत्रित डंपर घर के भीतर जा घुसा। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल छत का हिस्सा गिरने से घर में रखा कीमती सामान और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड...