गोरखपुर, मार्च 17 -- पीपीगंज/जंगल कौड़िया। थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया मार्ग पर सोमवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में डंपर सवार दो लोगों में एक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा अंदर बेहोश मिला। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान हरिकेश यादव व ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने फरार व्यक्ति के शराब के नशे में होने की आशंका जताई है। हादसे से मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस मामले की जांच कर फरार व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.