गोड्डा, फरवरी 18 -- अनियंत्रित ट्रैक्टर साइकिल दुकान में घुसी, एक की मौत चार घायल तस्वीर 34 घायलों में दो की हालत चिंता जनक भागलपुर रेफर मेहरमा, एक संवाददाता: मंगलवार की शाम मेहरमा चौंक के नज़दीक एक ट्रैक्टर ट्रॉली कैलाश महलदार के साइकिल गैराज में जा घुसी। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि गैराज मालिक 62 वर्षीय कैलाश महलदार सहित ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय रंजन पासवान, ट्रैक्टर पर सवार श्रमिक बिनोद पासवान, दोनों साकिन पुरानी बारा, एवं स्थानीय सुमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर प्रणव कुमार ने 40 वर्षीय राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया।जो ईशीपुर थाना के ग्राम के कमलचक खान निवासी था। वह ललमटिया कोयला खदान से साइकिल पर कोयला ढोने का काम करते थे। गेराज मे...