मोतिहारी, मार्च 24 -- सिकरहना, निज संवाददाता। एक लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने मंगलवार की संध्या तीन किशाेरों को ठोकर मार दी, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना ढाका-घोड़ासहन रोड में ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया चौक की है। मृतक ढाका थाना क्षेत्र के झौआराम गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र दयानंद कुमार (13) था। जख्मी बिसरहिया गांव के लड़कों में विरेंद्र सिंह के पुत्र विशाल कुमार (13) और कृष्ण मोहन कुमार (10) शामिल हैं। जख्मी दोनों सगे भाई हैं, जबकि मृतक उनका ममेरा भाई है। तीनों बिसरहिया मध्य विद्यालय के समीप छठ देखने के लिए गए थे। घटना के बाद छठ पूजा की खुशी गम में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढाका की ओर से एक लापरवाह चालक काफी तेजी से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। लोगों ने जब ट्रैक्टर चालक को लापरवाह...