फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र के करहल रोड पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बुधवार की देर सांय करहल रोड के विजयनगर निवासी 27 वर्षीय अमित पुत्र श्यामवीर सिंह अपनी परचून की दुकान बंद कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। करहल रोड पर जैसे ही वह तहसील के पास पहुंचा, तभी आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सिरसागंज, तहसीलदार और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...