जौनपुर, मई 13 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर रायबरेली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के मटिहारी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल सरोज पुत्र पृथ्वीपाल सरोज गांव के ही अपने पड़ोसी 20 वर्षीय अंशू के साथ कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव में मंगलवार की रात एक बारात में ग या था। वहां से आधी रात बाइक से लौटते समय हाईवे पर खाख़ोपुर बाजार के निकट सामने से जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस न...