भागलपुर, अप्रैल 5 -- नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर चौक से उत्तर कपूरी बांध के पास शनिवार को बाइक सवार महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की पहचान रायपुर के महेश शर्मा की पत्नी गीता देवी (55 ) के रूप में हुई। गीता देवी के पुत्र धीरज शर्मा ने बताया कि बाइक सवार के साथ सास-बहू गेंहू काटने खेत जा रही थी। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे अपने घर रायपुर से दोनों (सास-बहू) कोसी दियारा जा रही थी। इसी समय अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। जिसमें दोनों (सास-बहू) बुरी तरह से जख्मी हो गई। हाद...