बुलंदशहर, मार्च 20 -- क्षेत्र के ग्राम रहमापुर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रजनी देवी पत्नी विजेंद्र सिंह 45 वर्ष, अंकुश पुत्र विजेंद्र सिंह 20 वर्ष निवासी ग्राम रहमापुर थाना डिबाई, भद्रेश पत्नी मोहित निवासी नेता नगर थाना अनूपशहर घायल हो गए। आनन फानन में पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला रजनी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल भद्रेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अंकुश को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। पुलिस ने चालक तथा ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.