सासाराम, मई 3 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर नरेश गांव के समीप रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेम्पो में टक्कर मारा। घटना में टेम्पो सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जिन्हें ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया। जांचोपरांत चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। मृतका बलरामपुर निवासी रंजन चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी उषा देवी बतायी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...