रायबरेली, अप्रैल 6 -- शिवगढ़। शिवगढ़-बदावर मार्ग पर थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवगढ़ कस्बे से श्री बरखण्डीनाथ गांव की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर शिवगढ़ रजबहा की पुलिया से पहले अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...