रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- मयंक त्यागी, किच्छा। एनएच-74 रुद्रपुर रोड स्थित बंसत गार्डन के सामने एक हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। अनियंत्रित भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने के बाद उसका शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर किशनपुर रोड किनारे नहर में मिला। पुलिस को आशंका है कि ट्रैक्टर चालक ने हादसे के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र समरपाल सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर बकैना, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। वह इंटार्क फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्यरत था और रुद्रपुर रोड स्थित बनखंडी कॉलोनी में किराये पर रहता था। आठ अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे वह ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद रामवीर लापता हो गया। अगले दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.