लोहरदगा, मार्च 28 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार रात लगभग नौ बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। दुर्घटना में दुकान के आगे स्थित बिजली पोल भी पूरी तरह से टूट जाने के कारण कुडू में अंधेरा पसर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदवा की ओर से रांची जा रहा ट्रेलर संख्या बीआर टूजीए 5789 तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, इंदिरा गांधी चौक मोड में नहीं मुड़ कर वाहन सीधे दुकानों में जा घुसा। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उपचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दुर्घटना में रागिब खलीफा की मोबाइल एसेसरीज की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हसीब खान की फर...