बागपत, मार्च 29 -- बागपत। मवीकलां टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने नाले में जा घुसा। दुर्घटना में ट्रक चालक यूनुस घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उसने क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया, साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी।...