सीवान, मई 11 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया - तरवारा मुख्यमार्ग के शिवधारी मोड़ के पुल के समीप ट्रक और ठेला के आमने - सामने टक्कर में ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ठेला चालक पहाड़पुर गांव के मोतीलाल मांझी के पुत्र विक्रमा मांझी बताया जाता है, जो पहाड़पुर बाजार से सब्जी लेकर शिवधारी मोड़ गया हुआ था, तभी बड़हरिया के तरफ से जा रहा अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार सामने से धक्का मार दिया। इससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और ठेला चालक विक्रमास मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ग्रामीणों ने घायल को स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज की गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक से ठेला चालक घायल भगवान का शुक्र की बड़ी घटना घटने से बाल बाल बची। उधर ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणा ने पकड़ लिया, उसके बाद पुलिस को सुप...