कानपुर, जून 14 -- डेरापुर, संवाददाता। कानपुर-औरैया हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर सेंगुर नदी में जा गिरा। दुर्घटना में बिहार प्रांत के ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम खानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र रामलोचन ट्रक चालक था। शनिवार को वह हरियाणा से प्लाईवुड लोड कर कोलकाता के लिए निकला था। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कानपुर-औरैया हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़कर सेंगुर नदी में करीब 50 फुट नीचे जा गिरा। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक म...