अनियंत्रित ट्रक ने महिला के पैर कुचले
रायबरेली, मई 24 -- डलमऊ,(रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मार्ग पर चक्काजाम कर जोरदार हंगामा किया। पूरे बधेलन मजरे डलमऊ निवासनी रानी 55 वर्ष पत्नी जागेलाल, गांव स्थित अपने पुराने घर से खाना बनाकर सुरजीपुर मोड़ पुलिया के पास अपने नए मकान की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान फतेहपुर से रायबरेली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डम्फर ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी रानी को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि डलमऊ पुल के पास खनिज विभाग की गाड़ी खड़ी होने की भनक लगते ही डम्फर चालक ने पकड़े जाने के डर से वाहन की गति अत्यधिक बढ़ा दी थी, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.