घाटशिला, अप्रैल 20 -- ​चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित धर्मकांटा के पास रविवार को एक ट्रक की टक्कर से बिजली का तार टूटा गया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत रही कि तार की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना दी और विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। ​वर्तमान में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद है। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की टीम पहुंच चुकी है और क्षतिग्रस्त खंभे तथा तारों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पेड़ से ट्रक टकराने से विद्युत आपूर्ति बाधित यह भी पढ़ें- मामू भांजा में बिजली के तारों में भड़की आग, आपूर्ति ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...