बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने महिला की जान ले ली है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मनकापुर-उतरौला मार्ग पर इटवा गांव के पास सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार महिला को रौंद दिया। रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन में जुट गई है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम ऐलरा पूरे गैड़हवा निवासी पूजा देवी ने बताया कि सोमवार को देवरानी सुमित्रा अपने मायके नरायनपुर ग्रिंट कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा से अपने रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर घर वापस आ रही थी। तभी मनकापुर-उतरौला मार्ग पर ग्राम इटवा के भैसाबाबा के बगल स्थित राहुल डीजे की दुकान के सामने उतरौला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से देवरानी ट्रक के ...