बलरामपुर, मई 2 -- ललिया, संवाददाता। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर शनिवार को लौकहवा गांव के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। मौके पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हॉलाकि, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझ-बूझ से घायल पति को समय पर इलाज मिला और जान बच गई। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भीखपुर निवासी 42 वर्षीय रसूल गुलाम अपनी 40 वर्षीय पत्नी शाकरून के साथ घर के कार्य से ललिया की ओर जा रहे थे। इसी बीच लौकहवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरद...