अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर जख्मी युवक की हालत गंभीर
बांका, अगस्त 21 -- पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा-भेड़ामोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुख्य मार्ग पर विक्रमपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान हिलावै गाँव निवासी गौरी हरिजन (पिता- क्रांति हरिजन) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भाग रहे ट्रक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर ट्रक को पकड़ कर जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: ट्रक की चपेट में आया बाइक चालक, जख्मी जबकि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.