मुंगेर, मार्च 18 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। एनएच 333 अंतर्गत गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक महिला को कुचलते हुए भाग निकला। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका गंगटा पंचायत अंतर्गत भीमबांध निवासी भोला ठाकुर की 55 वर्षीय पत्नी बबीता देवी थी।जानकारी के अनुसार बबीता देवी अपने भगिना दीपक कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गोड्डा जा रही थीं। इसी दौरान खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लाने जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बाइक से गिर गई और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.