बेगुसराय, जुलाई 30 -- खोदावंदपुर। एसएच-55 पर मिर्जापुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह रोसड़ा से बेगूसराय की ओर तेज गति से जा रहे मक्का लदे ट्रक ने एक ट्रैक्टर में ठोकर मार दी जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसा में ट्रैक्टर का चालक बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से भाग रहे चालक को खदेड़कर मेघौल धर्मगाछी के समीप ट्रक पकड़ लिया जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस जब्त कर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...