देवघर, फरवरी 10 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सारवां-तीरनगर मार्ग पर डंगाल कुरावा के समीप मंगलवार सुबह सारवां की ओर से आ रहा एक चप्पल जूता लोड तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। वहीं घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक सरसों के एक खेत में जा गिरा। घटना में ऑटो से मैट्रिक की परीक्षा देने जियाखाड़ा परीक्षा केंद्र जा रही बनियाडीह, कपसियो, ठाढ़ी मड़वा व रायबांध निवासी छात्रा व उनके अभिभावक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही ऑटो सवार अन्य 4 लोगों को हल्की फुल्की चोट लगी। उधर घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों द्वारा घायलों को ऑटो से किसी तरह से निकाला गया। साथ ही आनन-फानन में इलाज के लिए अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...