रुडकी, मार्च 18 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर खजुरी तिराहा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुसकर पलट गया। इस दौरान दुकानदारों और ग्राहकों ने भागकर जान बचाई। स्कूटी सवार दो युवतियां ट्रक की चपेट में आ गईं, लेकिन उन्हें अधिक चोट नहीं आई। झबरेड़ा से इकबालपुर की बुधवार दोपहर में जा रहा ट्रक खजुरी तिराहा के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा। यह दुकानें ग्राम खजुरी निवासी कांग्रेस नेता विकास त्यागी की बताई जा रही हैं। इन दुकानों में पंजाब हलवाई की ओर से चाय-पकौड़ी और परचून की दुकानें चलाई जाती हैं। पंजाब हलवाई ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था और कुछ ग्राहक भी बैठे थे। तभी झबरेड़ा की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होता दिखाई दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.