बेगुसराय, मई 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गढ़पुरा-हसनपुर पथ पर बुधवार को मालीपुर तारा टोला पेट्रोल पंप के निकट बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़ ड्राइवर और खलासी भाग निकला। सूचना पर पहुंची गढ़पुरा थाना पुलिस ने ट्रक के चक्का के नीचे दबे दंपती के शव को निकाला। पुलिस को आधार कार्ड से दोनों मृतक के नाम-पता की जानकारी मिली। मृतक दंपती की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर निवासी गजेंद्र नारायण सिंह के 37 वर्षीय पुत्र संकेश कुमार सिंह तथा पुत्रवधू 20 वर्षीया निशा कुमारी के रूप में की गयी है। दोनों बाइक से हसनपुर की ओर से आ रहे थे। इसी बीच मालीपुर तारा टोला पेट्रोल पंप के निकट हसनपुर की ओर जा रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.