साहिबगंज, मार्च 7 -- शहर के शरन पार्क के पास बीते रात एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने एक मकान में धक्का मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रक उधवा की ओर से आ रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार में रहने के कारण ट्रक चालक अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। जिससे मकान बाहरी हिस्से का बाउंड्री और विद्युत खंभा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक और खलासी बाल बाल बन गए। लोगों का कहना है की रफ्तार इतनी तेज थी कि बहुत बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन रात के कारण सड़क पर लोग नहीं थे। जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त कर छानबीन में जुट गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...