हाथरस, मार्च 1 -- सादाबाद, संवाददाता। हायरस के सादाबाद-राया मार्ग पर एदलपुर-बीजलपुर चौराहे के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोर का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान नगला हरनाम, एदलपुर निवासी सोनवीर सिंह के पुत्र शौर्य कुमार 15 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शौर्य कुमार सुबह साइकिल से अपने खेत पर खुदाई कार्य के लिए जा रहा था। उसके खेत ग्राम मीरपुर के पास स्थित हैं। जैसे ही वह गांव से निकलकर राया मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा। हादसा इतना भयावह था कि किशोर का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में परिज...