अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा
गाजीपुर, जून 27 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के नायकडीह हाल्ट बाजार स्थित रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह करीब सात बजे वाराणसी से मऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के गुजरने से पहले गेटमैन फाटक बंद कर रहा था, तभी तेज रफ्तार एक बिना नंबर का अनियंत्रित ट्रक फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। गेटमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद स्पाइडर की मदद से फाटक को सुरक्षित कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। बूम टूटने के कारण करीब ढाई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि ट्रक चालक फरार है और उसकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से 6 बिजली पोल टूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.