सिद्धार्थ, अप्रैल 21 -- लोटन। क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर रविवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बिजली खंभे में टक्कर मार दिया। इससे दो खंभे टूट गया। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खंभे टूटने से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान सप्लाई भी जारी रही। हालांकि रात होने के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराया। एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात में एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने खंभों में टक्कर मार दिया है। किसी तरह से बड़ी हानि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ बिजली का खम्भा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...