लोहरदगा, मार्च 26 -- कुडू, प्रतिनिधि। एनएच-75 कुडू-रांची रोड में कुडू के राजरोम गांव के नजदीक यात्री टेम्पो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कुडू सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया। जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आयी है। रिम्स रेफर घायलों में कुडू के डोरो टोली निवासी 45 वर्षीय विकास उरांव और उनकी पत्नी 35 वर्षीय सुनीता उरांव और बरवाटोली निवासी 25 वर्षीय मो परवेज शामिल है।बताया जाता है कि टेंपो कुडू से सवारी लोड कर रांची की ओर जा रही थी। तभी राजरोम के नजदीक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या अठारह- 25 मार्चकिस्को में रक्तदान शिविर में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानलोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को सामुदाय...