आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास बुधवार की रात अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के समय वह अतरौलिया से कप्तानगंज लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी निवासी 32 वर्षीय सुनील निषाद टेंपो चलाता था। बुधवार को वह सवारियां लेकर अतरौलिया गया था। सवारियां उतारने के बाद रात में लौट रहा था। टेंपो में कंधरापुर निवासी 30 वर्षीय सूरज भी सवार था। रात करीब आठ बजे टेंपो कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा। इस दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रा...