भागलपुर, जून 12 -- अकबरनगर, संवाददाता।  थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरोंन गांव में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर जा रही एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गई। दुर्घटना में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन सीधे विनोद तांती, पिता सूर्यनारायण तांती एवं मनोज तांती पिता, गणेश तांती के मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- 1 साइकिल सवार को बचाने में मां-बेटा समेत 4 की मौत, 7 घायल; श्राद्ध में जा रहे थे परिवार के सदस्य वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों...