आरा, मार्च 5 -- हादसा -कुल्हड़िया टोल प्लाजा और मनभावन मोड़ के बीच गुरुवार की दोपहर हादसा -काम करने के बाद घर लौटने के दौरान बेकाबू चारपहिया वाहन ने मिस्त्री को कुचला -आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर की सड़क जाम आरा/कोईलवर। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-पटना फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा और मनभावन मोड़ के बीच गुरुवार की दोपहर चार वाहन ने एक पलंबर मिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी प्लंबर मिस्त्री की इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाने से पहले ही मौत हो गई। मृत प्लंबर मिस्त्री कुल्हड़िया गांव निवासी नारायण राय उर्फ शिव नारायण राय का 19 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार था। इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुल्हड़िया मोड के समीप शव को सड...