नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-2 थाना क्षेत्र की एनएसईजेड चौकी के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कैब दीवार तोड़कर नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार चालक को चोटें नहीं आईं। चालक भंगेल से सूरजपुर की तरफ जा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कार नाले में गिरी दिख रही है। पुलिस के मुताबिक भंगेल निवासी आलोक कैब चलाता है। वह सुबह-सुबह तेज गति से सूरजपुर की तरफ जा रहा था। एनएसईजेड चौकी के पास अचानक कैब का संतुलन बिगड़ गया। कार सेफ्टी दीवार को तोड़कर नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस हादसे की अन्य वजहों की भी जांच कर रही है। फेज-2 थाना प्रभारी ने बताया कि नाले में कैब गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने नाले में गिरे चालक आलोक को ब...