मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मीनापुर। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के छपरा चौक के समीप एनएच 22 पर गुरुवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। उसमें सवार परमजीवर के सरपंच के भाई राकेश कुमार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से निकालकर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...