गौरीगंज, जून 6 -- गौरीगंज। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित लोदी नाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फिट नीचे लोदी नाला में गिर गई। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक संतुलन खोकर हाइवे से नीचे नाले में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पता चला कि कार में गांधीनगर निवासी अंकित मौर्या व करन मौर्या सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई और दोनों युवक सुरक्षित बच गए। लोगों का आरोप है कि लोदी नाले पर नाममात्र की रेलिंग लगी है। सिर्फ पाइप जोड़कर खानापूर्ति की गई है। कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके ...