देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर, प्रतिनिधि शहर के झौंसागढ़ी मोहल्ला अवस्थित सड़क किनारे अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार यात्री बिहार से बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने देवघर आए थे। उसी दौरान झौंसागढ़ी मोहल्ला के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। यह भी पढ़ें- बिजली के पोल से टकराया स्कूल वाहन, 4 बच्चे जख्मी हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ...