मैनपुरी, अप्रैल 1 -- चालक को झपकी आई तो कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह बिजली का पोल तोड़ते हुए पेड़ पर चढ़ गई। कार सवारों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े और कार के शीशे तोड़कर चालक और उसके साथी को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कार सवार फिरोजाबाद से मैनपुरी जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह 5 बजे की है। फिरोजाबाद निवासी अजीम खान पुत्र शकील खान अपने छोटे भाई के साथ फिरोजाबाद से मैनपुरी आ रहे थे। मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर ग्राम कोसमा के निकट अचानक अजीम को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली पोल से टकराई और फिर नाले को पार करते हुए एक सूखे पेड़ पर चढ़ गई और वहीं लटक गई। शोरगुल होने पर सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर पहले कार सवारों को निकाला फिर ट्रैक्टर से कार को नीचे उतारा ग...