अमरोहा, अप्रैल 26 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर वेंक्टेश्वरा फ्लाईओवर से पहले रफ्तार से चलती हुई कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार गजरौला निवासी 24 वर्षीय गॉडविन की मौत हो गई जबकि चार अन्य युवक गंभीर घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। जानकारी के अनुसार गजरौला की एमडीए कॉलोनी निवासी गॉडविन पुत्र सुनील कुमार शनिवार दोपहर अपने नगर निवासी दोस्त विमल, विनीत, आमोद व प्रिंस के साथ गजरौला से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन किशोर समेत चार की मौत, चार घायल पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार अधिक थी। इसी बीच वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के फ्लाईओवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.