बिजनौर, अप्रैल 27 -- नजीबाबाद। सोमवार को अनियंत्रित कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। इसमें कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि सोमवार को एक कार नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर वह शिवा ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़े पोल से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक जटपुरा निवासी बंटी, पत्नी व उसका बच्चा घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...