देवघर, फरवरी 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र राजधानी होटल के समीप रविवार सुबह सड़क हादसे में ससुर-पुत्रवधू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के ढाठोली गांव निवासी 71 वर्षीय कृष्णानंद सिंह एवं उनकी 45 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल लोगों में 17 वर्षीय प्रिया कुमारी, 18 वर्षीया खुशबू कुमारी और 50 वर्षीय ललन कुमार सिंह शामिल हैं। घायल खुशबू कुमारी ने बताया कि सभी लोग देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बीएड कॉलेज के समीप किराए के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह वे एक संबंधी के घर में आयोजित शादी समारोह से कार से वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.