जामताड़ा, मई 29 -- मिहिजाम। जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य सड़क स्थित थाना क्षेत्र के बोदमा पोल फैक्ट्री के पास बीते बुधवार की रात को एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि कार संख्या (बीआर 01ई क्यू 4731) में सवार सात लोग मार्गोमुंडा से कोलकाता जा रहे थे। तभी बोदमा फैक्ट्री के पास कार की गति तेज रहने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना में कार चालक घायल हो गए। जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल गए। जिससे कार में मौजूद सवारों की जान बच गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्...