शामली, अप्रैल 19 -- शामली। रविवार सुबह शहर में अफरा-तफरी मच गई, जब कांबडौत पुल के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो सगे भाई बाल-बाल बच गए, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। रविवार को आकाश अपने भाई कार्तिक के साथ अंबाला से अपने गांव छूर लौट रहे था। सुबह के समय जब वे शामली से निकलकर काबडौत पुल पर पहुंचे, तभी अचानक सामने से आये आवारा कुत्ते को देख उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी और दोनों भाइयों को कार से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.