बदायूं, अप्रैल 11 -- अनियंत्रित कार पलटने से हरदोई जिले के चालक की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। कार सवार दिल्ली से हरदोई अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित उसावां थाना क्षेत्र के मनसा नगला गांव के पास हुआ। हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव आमतारा के रहने वाले मुस्ताक 35 वर्ष पुत्र मुमतियाज एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से दिल्ली से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार बदायूं-मुरादाबाद हाईवे स्थित मनसा नगला गांव के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें मुस्ताक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो...